फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को जागरूक करेंगे अश्विनी उपाध्याय : अजय गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित आईएमए सभागार में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्म दिवस समारोह समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता वासु ने कहा कि आज चारों ओर से हिंदू समाज को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में हिंदू समाज को अपने ऊपर हो रहे इन आक्रमणों की जानकारी के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय मेरठ में कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

अजय गुप्ता वासु ने कहा कि अश्विनी उपाध्याय ने समाज के अनेक विषयों को लेकर कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। इनमें एक देश, एक कानून, लव जिहाद, लैंड जिहाद, वक्फ बोर्ड आदि मामले शामिल हैं। समाज सेवी अरुण जिंदल ने कहा कि पिछले 1000 सालों से हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयत्न लगातार चल रहा है। इन कुचक्रों से हिंदू समाज को अवगत कराया जाएगा। इसमें अश्विनी उपाध्याय प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में आईएमए सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय, अधिवक्ता परिषद के महानगर अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, छोटा खाटू श्याम मलियाना से अनिल गोल्डी, विश्व हिंदू परिषद से विभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ, राजवंश सभा से संजीव राजवंश, आर्ट ऑफ लिविंग से निकुंज गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें