आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम के संस्थापक द्वारा एसएसपी मेरठ को ज्ञापन देने पहुंचे। स्त्रोत
मुंडाली। एसएसपी को आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था। इसमें मंगलवार को मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी थी। एसएसपी द्वारा आश्वासन दिए जाने पर धरना स्थगित कर दिया गया।
स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज आदि गुरु शंकराचार्य तपोस्थली से अवैध कब्रिस्तान हटाने की मांग लगातार करते आ रहे हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। पूर्व में उन्हें दो बार सुरक्षा मुहैया कराई गई थी परंतु कुछ समय के उपरांत ही हटा ली गई। सुरक्षा के संबंध में एलआईयू, इंटेलिजेंस, थाना पुलिस सभी ने जान का खतरा होना अपनी जांच रिपोर्ट में दर्शाया है। सीओ किठौर ने भी थाना मुंडाली पुलिस को सुरक्षा का आदेश दे रखा है। उन्होंने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की है। स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि आश्वासन मिलने पर उन्होंने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर दिए जाने वाले धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।