सरधना। ब्लॉक में बृहस्पतिवार को भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए हुए चुनाव में अशोक सिरोही निर्विरोध चुने गए। प्रमाणपत्र मिलने के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस पद के लिए दो दिन पहले नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। झिटकरी गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिरोही ने ही नामांकन किया, जबकि उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने फार्म नहीं भरा। इसके चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय था। चुनाव अधिकारी रवि सागर ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद अशोक सिरोही को अध्यक्ष घोषित किया और प्रमाणपत्र सौंपकर बधाई दी। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सहंसरपाल सिरोही, जगवीर सिंह, सर्वेश छुर, अश्वनी सिरोही और चेयरमैन सहकारी समिति महादेव सहित कई लोग मौजूद रहे।