फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने उठाया कलश, गूंजा जय रविदास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट..... महत्वपूर्ण न्यूज
विज्ञापन

-
गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प, एकता भाईचारे का संदेश

समरसता संकल्प यात्रा में व्यापार संघ, छावनी रामलीला कमेटी सहित सर्व समाज हुआ शामिल

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु रविदास की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कंकरखेड़ा स्थित शहीद सतीश चौक के गुरु रविदास मंदिर से समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण रहे। वो सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में जय रविदास का जयघोष गूंजता रहा।छावनी रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास सभी के लिए प्रेरणा हैं। आज पूरा कंकरखेड़ा संत के नाम पर एकजुट हो गया है। असीम अरुण ने संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा, गुरु रविदास ने अपनी वाणी और जीवन के माध्यम से समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि गुरु रविदास के सिद्धांत सभी को प्रेरणा देते हैं। मानवता और निस्वार्थ भाव सेवा ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम संयोजक भी नीरज मित्तल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, विभोर चौधरी, मंदिर समिति से राम किशन माणिक, बिजेंद्र कल्याण, जयवीर सिंह, जगरोशन, श्याम कुमार आदि रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें