फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नौचंदी मैदान में आज ओवैसी की जनसभा, शाम छह बजे पहुंचेंगे AIMIM प्रमुख; तैयारियां पूरी

सार

मेरठ के नौचंदी मैदान में 14 नवंबर को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा होगी। ओवैसी शाम करीब छह बजे पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।

 

विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से 14 नवंबर को मेरठ के नौचंदी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी मीडिया प्रभारी फजल करीम के अनुसार, ओवैसी शाम करीब छह बजे दिल्ली से मेरठ पहुंचेंगे। वह जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन


नौचंदी मैदान में लगाया गया मंच और टेंट  
जनसभा को लेकर नौचंदी मैदान में मंच, साउंड सिस्टम और टेंट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। मीडिया प्रभारी फजल करीम ने बताया कि जनसभा स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित तरीके से हो सके।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर-घर संपर्क कर लोगों से पहुंचने की अपील
जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए पार्टी कार्यकर्ता शहर में घर-घर संपर्क कर रहे हैं। लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की जा रही है। पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मेरठ में मौजूद
फजल करीम ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पहले से ही मेरठ में मौजूद हैं। प्रदेश मुख्य महासचिव शमीम तुर्क एडवोकेट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान भी जनसभा में शामिल रहेंगे। पार्टी की ओर से जनसभा के आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें