फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेल्टा मेमोरियल में फुटबाल टूर्नामेंट में आर्यन्स, टेप्स स्कूल जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में मंगलवार को तीन दिवसीय डेल्टा मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट पारुल चौधरी ने किया। पहले दिन सात मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
पहला मुकाबला केएल इंटरनेशनल स्कूल और आर्यन्स स्कूल के बीच हुआ। आर्यन्स स्कूल ने 3-1 से मुकाबला जीता। वहीं, दूसरा मैच डीडीपीएस और आईपीएस-बी के बीच हुआ। डीडीपीएस ने 3-2 पेनल्टी से जीता। वहीं, तीसरे मैच में ब्रेंज एज्यू स्कूल ने एमआईईटी स्कूल से 3-2 पैनलटी से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में टेप्स ने सीवीपीएस से 2-0, पांचवें मैच में आईपीएस-ए ने बीडीएस को 3-0 से मैच हराया। वहीं, छठे मुकाबले में जीनियस ने कृष्णा से मैच 7-6 पेनल्टी से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम मुकाबले में ब्रेंज ने विद्या स्कूल से 3-0 से मुकाबला जीता। हाल ही में जापान में हुए एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतने वाली एथलीट पारुल चौधरी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि हम निरंतर अभ्यास और धैर्य से खेल में बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल में शॉर्टकट में सफलता नहीं मिलती। स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी कपिल कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय मुकाबलों में कई टीमों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। 15 अक्तूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें