फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नोएडा एयरपोर्ट के नामकरण को आर्य समाज ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर आर्य समाज मंडौरा ने भी आवाज उठाई है। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार सरधना को ज्ञापन सौंपकर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में आर्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण किया जाना उनके विचारों और योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति के आह्वान पर एयरपोर्ट के नामकरण की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। 22 अगस्त को आयोजित आर्य धर्म संसद में समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार आर्य ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। ज्ञापन देने वालों में प्रधान इंद्रपाल आर्य, संरक्षक वेदव्रत आर्य, मंत्री नवीन कुमार और रामकुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें