फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर को जरूरतमंदों को लगाए जाएंगे कृत्रिम हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिनका हाथ कोहनी के चार इंच नीचे से कटा हुआ है, उनके लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। यह कैंप 10 नवंबर 2019 को गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि में सुबह आठ बजे से लगाया जाएगा। इसके लिए अब तक करीब 250 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन

रोटरी क्लब मेरठ विराट और रोटरी क्लब जामनगर के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जाएगा। कोई भी जरूरतमंद इसके लिए आवेदन कर सकता है। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रियांशु जैन ने बताया कि यह एलएन-4 हाथ है, जो सहज, सरल और मजबूत है। आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी यह है कि कोहनी के नीचे कम से कम चार इंच मूल हाथ का हिस्सा होना चाहिए, तभी इसे फिट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कैलिफॉर्निया के कुछ रोटरी क्लब के साझे प्रयासों से यह संभव हो पा रहा है। पिछले 12 सालों में 80 देशों के करीब 52 हजार लाभार्थियों तक यह निशुल्क पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि अगर लोग किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं, जिसका हाथ इस तरह का है, उसके लिए कोई अन्य व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है। इस हाथ के लगने के बाद व्यक्ति कप उठाना, कोई चीज काटना, कुछ खाना आदि कार्य कर सकता है। आवेदन के लिए प्रियांशु जैन के मोबाइल नंबर 9719114303 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें