जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से कश्मीरी पंडितों को राहत मिली है। उन्हें उम्मीद जगी है कि अब वे हक से कश्मीर जा सकेंगे। वहीं बागपत की किरण मट्टू कहती हैं कि केंद्र सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब पूरे हक के साथ कश्मीर में जा सकते हैं।
बता दें कि किरण मट्टू एक कश्मीरी परिवार से हैं। वह अब बागपत जिले में खेकड़ा थाना क्षेत्र के जैन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। किरण मट्टू ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। किरण कहती हैं कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है, जिसको लेने का हौसला मोदी सरकार ने दिखाया है।
उन्होंने बताया कि उनका परिवार श्रीनगर के बारामूला में रहता था। डरावना माहौल और घर खाली न करने पर मौत की धमकियों के बीच परिवार रह रहा था। कत्लेआम की कई घटनाओं के चलते हम लोग 1990 में अपना घर जमीन सबकुछ छोड़कर आने को मजबूर हुए। किरण मट्टू ने विश्वास जताया कि केन्द्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम से कश्मीर में रह रहे लोगों व बेघर परिवारों को राहत मिलेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/