फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्ट ऑफ लिविंग के ध्यान सत्र में 50 से अधिक लोगों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में बुधवार को साप्ताहिक ध्यान एवं योग सत्र आयोजित हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका डॉ. सपना अग्रवाल के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने योग, ध्यान और सांसों पर आधारित साधना का अभ्यास किया।
विज्ञापन

सत्र में मनोज चौहान ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से उन्हें शराब की आदत से बाहर निकलने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिली। डॉ. सपना अग्रवाल ने तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग व ध्यान को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें