फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेखन प्रतियोगिता में अरशान अहमद और दीपांशु अव्वल

विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से स्टैंडर्ड्स राइटिंग प्रतियोगिता क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता जागरूकता और ई-वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिक्षक एवं स्टैंडर्ड्स क्लब के मेंटर सचिन कुमार अवस्थी और नवीन ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। रिसोर्स पर्सन मनोज भारद्वाज ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो से संबंधित जानकारी दी। विद्यार्थियों को बीआईएस केयर एप की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं बी के अरशान अहमद और दीपांशु ने संयुक्त रूप से प्रथम, कक्षा 11वीं बी की काजल सोम और यशिका सोम ने द्वितीय तथा लविश और अर्जुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। आर्यन प्रजापति, आर्यन भारद्वाज, परी शर्मा और अंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधक ब्रदर इमानवेल, प्रधानाचार्य विनय कुमार, उपप्रधानाचार्य ब्रदर राकेश और प्रेम कुमार सनी, रिसोर्स पर्सन मनोज भारद्वाज ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से स्टैंडर्ड्स राइटिंग प्रतियोगिता क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें