फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बनवाने के नाम पर लिए रुपये न लौटाने पर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। बारह साल पहले बिजनौर में पीएम आवास के नाम पर पैसे लेने वाले आरोपी को महिला ने मवाना में घूमते देखा तो उसको पहचान कर पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया। थाने में आरोपी द्वारा पैसे वापस करने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव चांदा नंगली की रहने वाली महिला कमलेश से 12 साल पहले मीरापुर के कैथोडा गांव निवासी मंशाद ने पीएम हाउस के तहत मकान बनवाने के नाम पर 18 हजार रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद मंशाद फरार हो गया था। महिला कमलेश कुछ महीनों से मवाना के रामबाग इलाके में किराए के मकान में रह रही है।
शुक्रवार को कमलेश किसी काम से तहसील रोड पर जा रही थी, तभी उसकी निगाह पान के खोखे पर बैठे मंशाद पर पड़ी। महिला ने मंशाद को पहचान कर पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिसकर्मी महिला व आरोपी मंशाद को थाने ले गए। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें शराब का पव्वा, पानी की बोतल आदि मिले। महिला ने अपने पैसे वापस दिलाने की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मामला बिजनौर क्षेत्र का है। आरोपी मंशाद ने महिला कमलेश के पैसे वापस देने की बात कही है। इस पर दोनों पक्षों में समझौता होने पर आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें