फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर दंगे की साजिश रचने का आरोप लगाने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। इकराम नगर निवासी युवक को बीती नौ नवंबर को थाना प्रभारी को फोन करके अपने पिता पर अयोध्या प्रकरण में कोर्ट से फैसले से खुश नहीं होने तथा दंगा कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। आरोपी बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पिता को फंसाने के लिए ऐसा किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इकराम नगर निवासी जीशान ने नौ नवंबर को आयोध्या प्रकरण पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नौशाद ने पुलिस को फोन करके बताया था कि इससे उसके पिता खुश नहीं हैं। इसलिए वे नगर में दंगा करा सकते हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी को काफी तलाश करने का प्रयास किया। हालांकि उसका पता नहीं चल सका था। आरोपी के घर का पता करके दबिश दी। परिजनों ने बताया था कि वह दिल्ली में रहता है। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में लगी थी। वह आज हत्थे चढ़ गया। उसने बताया कि किसी बात को लेकर पिता से विवाद था। इसलिए उसे फंसाने के लिए ऐसा किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें