ट्रक पलटने से लगा जाम, परेशान छात्राएं।
- फोटो : PARIKESHGARH
यात्री शेड से टकराकर सड़क पर पलटा ट्रक
परीक्षितगढ़। नगर के किठौर बस स्टैंड तिराहा पर अलसुबह दस टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकराकर सड़क पर पलट गया। जिससे सुबह से दोपहर तक जाम लगा रहा। ट्रक पलटने से प्लाईबोर्ड सड़क पर फैलने से रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद हो जाने के कारण स्कूल के बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद जाम खुलवाया तथा करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं जाम खुलने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली।
यात्री शेड से टकराकर सड़क पर पलटा ट्रक । - फोटो : PARIKESHGARH