- अंतरविद्यालय कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अंतरविद्यालय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर और शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ के 38 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रुप-सी और ग्रुप-डी वर्ग में किया गया।
ग्रुप-सी में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के अर्नव सैनी ने प्रथम और विशेष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर के प्रणव तथा शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ के आर्यन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-डी में शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ के काव्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर के सुहैल दूसरे स्थान पर रहे। मीरापुर के संजू जैनवाल और शांति निकेतन विद्यापीठ के सलमान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।