फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट: 96 दिन से जारी धरने में पहुंचे विनीत शारदा, महिलाओं का दर्द सुन भावुक हुए

Sat, 18 Jul 2026 06:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद में शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना 96वें दिन भी जारी रहा। भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
धरनारत महिलाओं से मिले भाजपा नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शास्त्री नगर सेक्टर-2 में सेटबैक नहीं छोड़ने को लेकर चल रहा महिलाओं का धरना शनिवार को लगातार 96वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर भाजपा एवं व्यापारी नेता विनीत शारदा अग्रवाल पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं का दर्द सुनकर भाजपा नेता भावुक हो गए। इस दौरान कुछ महिलाएं भी अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गईं।

विज्ञापन




महिलाओं को मुख्यमंत्री से मुलाकात का भरोसा
विनीत शारदा अग्रवाल ने धरना दे रही महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा, ताकि मामले में समाधान का रास्ता निकले।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के नाम भेजा जाएगा पत्र
भाजपा नेता ने बताया कि प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम भी पत्र भेजा जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याएं और अब तक की परेशानी साझा की। अपनी बात बताते हुए कई महिलाएं भावुक हो गईं। महिलाओं ने कहा कि वह लंबे समय से अपने घर और रोजगार को लेकर चिंता में हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं और प्रभावित लोगों का धरना लगातार जारी है। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं से महिलाएं समाधान की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें