फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहारनपुर स्टेट हाइवे पर सेना के ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना कलां। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर चलते हुए सेना के ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरा-तफरा मच गई। इस दौरान सेना के एक जवान ने कूद कर जान बचाई लेकिन वह डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन


दोपहर के समय देहरादून से एएलएस आर्मी (सेना) के ट्रक में छह जवान मेरठ फायरिंग प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे। पुलिस चौकी से करीब दो किमी दूर स्टेट हाइवे पर ट्रक में अचानक आग लग गई। टक में हवलदार कुम बहादुर, पूरन, शिवराज, धन बहादुर, जिंगमी, देवेंद्र राना सवार थे। चलते ट्रक में अचानक आग लगने पर पीछे बैठा पूरन नीचे कूद गया। वह सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। उधर, जवानों ने दमकल विभाग टीम को सूचना देकर पास में ही एक होटल का सबमर्सिबल चलवा कर आग बुझाने के प्रयास किए। दमकल टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। ट्रक में रखा सामान भी जल गया। जिस समय घटना हुई उस समय ट्रक के पीछे जेसीओ रविंद्र सिंह गाड़ी में चल रहे थे। वह तुरंत ही घायल पूरन को उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। घटना की सूचना पाकर रोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बारे में अभी पुलिस को लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें