मृतक संदीप के पार्थिव शरीर को देखने के लिए गांव के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संदीप को देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं, गांव के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्य मार्गों पर आर्मी के जवान संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए फ्लेक्स लगा दिए।
बताया गया कि मृतक संदीप कुमार शर्मा के बड़े भाई प्रदीप शर्मा भी आर्मी विभाग में गुवाहाटी में तैनात हैं। भाई संदीप शर्मा की मौत होने की सूचना मिलने पर वे फ्लाइट से देर रात अपने गांव बातनौर स्थित घर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप कुमार शर्मा 2001 में आर्मी में भर्ती हुआ था।
उन्होंने बताया कि पहली पोस्टिंग त्रिपुरा राज्य के अदर कला में मिली थी। इस समय श्रीनगर में आर्मी विभाग के 508/SSTC(GREF) ड्राइवर पद पर तैनात थे और ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक होने से उनका निधन हो गया।