फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता न करने पर सेना के जवान की पत्नी को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता न करने पर सेना के जवान की पत्नी को मिली धमकी
विज्ञापन

मेरठ। दहेज उत्पीड़न में दुष्कर्म की धारा हटाने के लिए घूसखोरी के मामले में जांच जारी है। इस प्रकरण में सेना के जवान की पत्नी को धमकी मिली है। आरोप है कि यह धमकी निलंबित हो चुकी दरोगा रितु काजला के पति के नाम से व्हाट्सएप कॉल करके दी गई। इसमें समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई। वहीं, निलंबित महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल की ओर से भी कोई व्यक्ति दबाव बनाने के लिए घर पर भी पहुंचा था।
मोनिका जिंदल और मामले की विवेचक रितु काजला पर धारा हटवाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप है। इसमें 40 हजार रुपये दिए भी जा चुके थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात केशव कुमार से मामले की जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पर मोनिका जिंदल और रितु को निलंबित कर दिया गया है। सेना के जवान की पत्नी की तहरीर पर मोनिका और रितु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेना के जवान की पत्नी के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। बताया जा रहा है कि यह कॉल रिकार्ड नहीं हुई है। इस बारे में महिला ने रिश्तेदार होमगार्ड को जानकारी दी। इस मामले का पता लगते ही एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि अगर वादी को फोन पर धमकी दी गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
---
जान का खतरा भी बताया
व्हाट्सएप कॉल पर धमकी के बाद सेना के जवान की पत्नी ने जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मोनिका जिंदल और रितु कुछ भी करा सकती हैं। एसएसपी का कहना कि अगर लिखित में शिकायत मिलेगी तो वह कार्रवाई कराएंगे और मुकदमे की वादी को सुरक्षा भी दिलाएंगे।
विज्ञापन

----
मोनिका के पति पर भी हो सकती कार्रवाई
मोनिका जिंदल के पति एसटीएफ में दरोगा हैं। इस कार्रवाई के बाद मोनिका के पति की भी जांच हो सकती है। एसएसपी ने दंपती का पूरा रिकॉर्ड मांग लिया है। पुलिस विभाग में इसकी काफी चर्चा है। हालांकि अभी तक मोनिका के पति की इस मामले में कोई भी भूमिका नहीं मिली। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें