यात्री बोले-सुखद दृश्य, सैनिकों को मिलना चाहिए सम्मान
टोल प्लाजा पर जाम और दूसरे कारणों के चलते आए दिन नोकझोंक, मारपीट, तोड़फोड़ होती रहती है। लेकिन शनिवार को यह सुखद दृश्य देखकर वहां से गुजर रहे यात्रियों में चर्चा शुरू हो गई। जब टोल कर्मी ने सेना की गाड़ी को सैल्यूट मारकर पास किया तो यह देखकर कई यात्रियों ने गाड़ी से उतरकर टोल कर्मियों से पूछा कि सैल्यूट क्यों किया, अभी तक तो नहीं करते थे। जिस पर टोल कर्मी ने बताया कि सेना की सभी गाड़ियों के लिए यह नया सर्कुलर जारी हुआ है। जिस पर यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सेना को पूरा सम्मान मिलना ही चाहिए।
एनएचएआई ने सख्त हिदायत दी है कि सेना को सैल्यूट संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। सेना के अधिकारी और जवान को पूरे सम्मान के साथ टोल प्लाजा से सैल्यूट कर निकाला जाएगा। इस संबंध में टोल प्रबंधन ने टोल कर्मियों को भलीभांति समझा दिया है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
- प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/