गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर मेरठ में मवाना रोड स्थित भगत लाइंस में सेना को जानो मेले का आयोजन किया गया। इस बार मेले की थीम "भारतीय सेना सशक्त और सक्षम" रखी गई। मेले में पहुंचे एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने सैन्य उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हाथ में इंसास, मशीन गन उठाकर युवाओं ने दुश्मन को ललकारा। जब युवाओं ने इनके बारे में जानकारी ली तो उनका भी सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था।