बताया कि कुछ दिन पूर्व फिर मनचले ने घर में घुसकर अभद्रता की तो 100 नंबर फोन पर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस शिकायत पर आ तो गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में मनचले ने दबंगई दिखाकर अभद्रता की, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
आरोप है कि मनचले का रिश्तेदार कोतवाली में ही तैनात है, बार-बार कार्रवाई न होने की धमकी देकर मनचला परेशान करता है। सोमवार को जब पीड़ित कोतवाल अजय शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोई तो कोतवाली में हड़कंप मच गया।
कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लेकर क्षेत्र के दरोगा सहित सिपाही को फटकार लगाई। बाद में जवान की पत्नी के साथ महिला सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मी भेजे, लेकिन इससे पूर्व ही सूचना मिलने पर मनचला घर से भाग गया। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा जवान की पत्नी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस भेजी, लेकिन आरोपी मनचला युवक घर में नहीं मिला। इस मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है।