अस्पताल के बाहर प्राथमिक उपचार देने के बाद ही अंदर भेजा जाता है। तीमारदारों के लिए भी सेल में बैठने, खानपान के लिए व्यवस्था की गई है। अस्पताल तक अंदर भेजने के लिए ई-रिक्शा भी रखे गए हैं, ताकि किसी को भी दिक्कत न हो सके। तीमारदारों को भीड़ से बचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ऑक्सीजन गैस कक्ष तैयार
आपातकालीन व्यवस्था के लिए एक दो बेड का ऑक्सीजन गैस संचालित कक्ष भी तैयार किया गया है। इससे किसी भी आपात स्थिति में मदद की जा सके। तीमारदारों के लिए भी कूलर लगाने के साथ चाय, नाश्ते के साथ शौचालय का इंतजाम किया गया है।