फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हथियारबंद घर में घुस कर कर युवक को अगवा कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पांचली बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने बपारसी गांव के राशन डीलर और उसके साथियों पर बेटे को हथियारों के बल पर घर से उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर बेटे की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पांचली बुजुर्ग निवासी नरेंद्र ने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार 18 अगस्त की रात बपारसी निवासी राशन डीलर अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप है कि सभी हथियारों से लैस थे और गाली-गलौज करते हुए उसके बेटे सनी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी हथियारों के बल पर सनी को जबरन उठाकर ले गए। नरेंद्र के अनुसार, उन्होंने आरोपी से फोन पर बेटे के बारे में जानकारी की तो उसने सनी को मुल्हैड़ा चौकी पर देने की बात कही। परिजन चौकी पहुंचे तो वहां से सनी को थाना सरधना भेजे जाने की जानकारी दी गई। थाने पहुंचने पर पुलिस ने सनी नाम का कोई व्यक्ति वहां होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद नरेंद्र दोबारा मुल्हैड़ा चौकी पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी ने उन्हें घर जाकर बैठने के लिए कहा। परेशान होकर उन्होंने 19 अगस्त की रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं, बृहस्पतिवार को सरूरपुर थाने पहुंचे, जहां से उन्हें सरधना थाने भेज दिया गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर युवक की तलाश और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें