सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी किशोरी के साथ शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कैफ निवासी हर्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने तहरीर में बताया कि पांच दिन पहले आरोपी रात में दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया था। इसके बाद आरोपी ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में किशोरी के साथ शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।