मोदीपुरम - पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र दिए गए।
-छठी वाहिनी पीएसी में वार्षिक क्लस्टर प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश पुलिस की 31वीं वार्षिक क्लस्टर प्रतियोगिता छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोन से आए पुरुष व महिला पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में 55 किलो भार वर्ग में राजीव कुमार ने पहला स्थान पाया। 60 किलो वर्ग में अजीत सिंह, 65 किलो वर्ग में अजयपाल सिंह और 70 किलो वर्ग में प्रवेश चौधरी विजेता बने। 75 किलो वर्ग में हर्षेंद्र कुमार, 80 किलो वर्ग में राहुल राकेश और 85 किलो वर्ग में राहुल कुमार ने बाजी मारी। 90 किलो वर्ग में अमर चौधरी, 100 किलो वर्ग में लवकेश राजन और 110 किलो वर्ग में विकास नागर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 110 किलो से अधिक वर्ग में संजीव तेवतिया विजेता रहे।
महिला वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा में 45 से 48 किलो भार वर्ग में दिव्या ने पहला स्थान हासिल किया जबकि 48 से 51 किलो वर्ग में राषि शर्मा विजेता रहीं। 51 से 54 किलो वर्ग में रागिनी उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया। 54 से 57 किलो वर्ग में नीलम सिंह चौहान ने जीत दर्ज की। 60 से 65 किलो वर्ग में शशि यादव और 65 से 70 किलो वर्ग में ज्योति चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 70 से 75 किलो वर्ग में लक्ष्मी और 80 किलो से अधिक वर्ग में पूनम ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सेनानायक प्रेमचंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप सेनानायक आलोक दुबे, अवनीश, गजेंद्र, आशीष, कृष्ण, रोहित, रवि आदि मौजूद रहे।