फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड: मेरठ की प्रियंका गोस्वामी बनीं अर्जुन अवार्डी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Fri, 13 Nov 2026 04:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: पैदल चाल की एथलीट प्रियंका गोस्वामी कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक गेम्स और एशियन गेम्स समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड मिलने पर जिले में भी हर्ष का माहौल है। प्रियंका ने मेरठ का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन
प्रियंका को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी को शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पिता मदन गोस्वामी, कोच गौरव त्यागी भी मौजूद रहे। प्रियंका के अर्जुन अवार्डी बनने पर जिले में हर्ष का माहौल है। 
विज्ञापन
Trending Videos

प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल की अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। वह देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक गेम्स और एशियन गेम्स समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। 2022 के कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने 10 हजार मीटर पैदल चाल में देश के लिए रजत पदक जीता था। इसके बाद भी उन्होंने देश के लिए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया, हालांकि वह पदक नहीं जीत सकी। अब देश की ओर से भी उन्हे इसके लिए अर्जुन अवार्ड दिया जा रहा है। इसी वर्ष इस अवार्ड के लिए उन्हे नामित किया गया था।
 

प्रियंका के लिए आसान नहीं था यह सफर
प्रियंका गोस्वामी का खेलों में आने का सफर आसान नहीं रहा है। भले ही अब वह शिखर पर पहुंच चुकी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा जब बेटी की तैयारी के लिए उनके पिता मदन गोस्वामी ने गांव का मकान तक बेच दिया था। शहर में आकर किराए पर रहते थे और बेटी को एक स्कूटी खरीदकर दी थी, जिससे वह अच्छी तरह से तैयारी कर सके और अपने सपने को पूरा कर सके। पिता के अलावा मां अनिता गोस्वामी ने भी बेटी के खाने, पीने और उसकी पूरी डाइट का ध्यान रखा। परिवार चलाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए मदनपाल ने किराए पर टैक्सी चलाई। साकेत में किराए पर मकान लिया और किराना स्टोर खोला। डेयरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई जारी रखी और उन्हें खेलों के साथ जोड़ा। प्रियंका ने कनोहरलाल गर्ल्स स्कूल और बीके माहेश्वरी से स्कूली शिक्षा पूरी की। बीए की पढ़ाई उसने पटियाला में की।
 

पहले जिम्नास्टिक से की थी शुरुआत
प्रियंका ने जिम्नास्टिक से शुरुआत की लेकिन बाद में 2010 में स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी के कहने पर 20 किमी पैदल चाल में प्रतिभाग करना शुरू किया। 2011 में पहला पदक हासिल करने के बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2015 में नेशनल रिकॉर्ड बनाया। पटियाला में 2014-15 में ग्रेजुएशन करने के बाद बंगलूरू साई सेंटर में चयन के बाद उसे निशुल्क प्रशिक्षण मिलना शुरू हुआ। वर्तमान में प्रियंका का परिवार माधवपुरम में रह रहा है। फरवरी 2021 में उन्होंने 20 किलोमीटर की दौड़ में 1:28.45 के नए भारतीय रिकॉर्ड के साथ भारतीय रेसवॉकिंग चैंपियनशिप जीती और 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इससे पहले उन्होंने 2017 में भारतीय रेसवॉकिंग चैंपियनशिप जीती थी।
 

प्रियंका की प्रमुख उपलब्धियां
2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर पैदल चाल 43 मिनट 38 सेकंड में पूरी कर रजत पदक जीता
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 2023 बैंकॉक में 20,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता
2020 के टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया
2024 के ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 1:28.45 (2021)
 
विज्ञापन

मेरठ के इन खिलाड़ियों को मिल चुका अर्जुन अवार्ड
मेरठ में अब तक कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर, एथलीट पारुल चौधरी, भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी, पैरा एथलीट प्रीति पाल और शूटिंग के खिलाड़ी सौरभ चौधरी को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। अब प्रियंका गोस्वामी का नाम भी इनमें शामिल हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें