फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग में अर्जुन और रीना ने मारी बाजी

विज्ञापन
दौराला- पावर लि​फ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता युवा। स्रोत : संचालक
विज्ञापन
दौराला। लावड रोड स्थित हनुमंत जिम में सोमवार को युवाओं के बीच प्रतिस्पर्धा कराई गई। प्रतिस्पर्धा में विजेता रहने वाले युवाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान रहे। उन्होंने प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संचालक राजीव अहलावत ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में पावर लिफ्टिंग 65 किग्रा भार वर्ग में अर्जुन ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और जीशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 75 किग्रा भार वर्ग में निखिल ने प्रथम, अभय ने द्वितीय, 85 किग्रा भार वर्ग में कुनाल ने प्रथम, शकील ने द्वितीय, अतुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 50 किग्रा भार वर्ग में रीना ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनिंदर विहान ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। पहले गांव देहात में युवाओं के लिए जिम के विकल्प नहीं थे। इसके चलते योग और गांव के तरीकों से कसरत किया करते थे। बदलते समय के साथ अब कस्बों और गांव में जिम खुलने लगे हैं। इस दौरान कोच सेंसर पाल, सोनू चौधरी, मयंक सिवाच, आदिल, प्रशांत, विक्रांत, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें