फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ हत्याकांड में आरोपी पक्ष ने की बहस, आज भी बहस जारी रहेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नीला ड्रम हत्याकांड प्रकरण में सौरभ राजपूत की मार्च 2025 में हुई हत्या के मामले में न्यायालय जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में बुधवार को आरोपी पक्ष के द्वारा बहस की गई। शेष बहस के लिए आज की तिथि नियत की हुई है।
विज्ञापन


सौरभ की नृशंस हत्या कर शरीर के टुकड़े नील ड्रम में सीमेंट के अंदर जमाकर साक्ष्य को छिपाए जाने के मामले में न्यायालय जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में अभियोजन पक्ष डीजीसी केके चौबे 22 गवाह न्यायालय में पेश कर अपनी बहस पूरी कर चुके हैं। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से सरकार द्वारा मुहैया कराई गई अधिवक्ता रेखा जैन ने भी बचाव में दो गवाह पेश कर अपनी बहस की। बुधवार को दोपहर ढाई बजे बहस शुरू हुई जो साढ़े 3 बजे तक की गई। बहस में मुख्य रूप से कहा गया कि बरामदगी की वीडियोग्राफी नहीं कराई गई थी और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के समय कोई पब्लिक का गवाह मौजूद नहीं था। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी मुस्कान व उसका प्रेमी साहिल शुक्ला आरोपी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें