फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अरबाब का पासपोर्ट निरस्त, साकिब के खिलाफ पॉस्को कोर्ट में दाखिल होगी एटीएस की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पाकिस्तान से कनेक्शन के मामले में यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए मेरठ के अरबाब का पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। साकिब के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में चल रहे केस में पुलिस ने पैरवी तेज र दी है। सोमवार को कोर्ट में पुलिस एटीएस की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजेगी। अरबाब और साकिब के परिजनों के नंबरों की भी सीडीआर निकाली जाएगी। रविवार को अवकाश होने की वजह से सीडीआर निकल नहीं सकी है।
विज्ञापन



साकिब और अरबाब पाकिस्तानी हैंडलर और कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में मेरठ के दोनों आरोपी अरबाब और साकिब लंबे समय से जुड़े हैं। इंटेलिजेंस और परीक्षितगढ़ पुलिस ने इनके परिजनों के भी बैंक खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इनके पास किस-किस देश से रुपये खाते में आ रहा था। दोनों आरोपियों के परिजनों के नंबरों की सीडीआर को भी निकाली जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि अरबाब का पासपोर्ट निरस्त कराने की रिपोर्ट भेजी थी, जिसको रद्द करा दिया गया है।
दुष्कर्म मामले में नामजद साकिब को भी कानूनी तौर पर भी सजा दिलाने के लिए परीक्षितगढ़ पुलिस लग गई है। इसके लिए पॉस्को कोर्ट में एटीएस की कार्रवाई की दाखिल की जाएगी। इनके गैंग में कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए इंटेलिजेंस की टीम भी लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ ने भी गोपनीय रूप से इनके कनेक्शन बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजनों की भूमिका की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें