फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर घटा, गाजियाबाद देश में दूसरे स्थान पर

Mon, 14 Oct 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रविवार को घटने से लोगों को राहत मिली। लेकिन महानगर का पड़ोसी जिला गाजियाबाद एक्यूआई बढ़ने से देश में दूसरे स्थान पर रहा। देश के प्रमुख शहरों में लगातार बढ़ रहे वाहन व उनसे उगलने वाले धुएं, कोल्हूओं में जल रही पॉलीथिन, औद्योगिक इकाईयों और जनरेटर से निकलने वाले धुएं के चलते एक्यूआई बढ़ रहा है।

विज्ञापन


महागनर में भी एक्यूआई की हालत ठीक नहीं है। हालांकि रविवार को महानगर में एक्यूआई घटने से प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ-साथ जनता ने राहत की सांस ली। परंतु अभी भी यह आंकड़ा जनता के लिए खतरा है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक एक्यूआई बढ़ने वाला जिला है। वहीं पहले पायदान पर पानीपत है। इसके अलावा नोएडा तीसरे व ग्रेटर नोएडा चौथे स्थान पर है। लोनी देहात, यमुनानगर व मुजफ्फरनगर में भी स्थिति ठीक नहीं है।

रविवार को मौसम दिन भर साफ रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य चल रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस कारण लोग रात में हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख जिलों में एक्यूआई
शहर एक्यूआई
पानीपत 337
गाजियाबाद 320
नोएडा 310
लोनी देहात 305
ग्रेटर नोएडा 301
यमुनानगर 292
मुजफ्फरनगर 270
दिल्ली 270
बागपत 265
हापुड़ 244
मेरठ 201
लखनऊ 154
मेरठ में पॉल्यूशन लेवल
स्थान एक्यूआई
मेडिकल चौराहा 202
बिजली बंबा चौराहा 188
शास्त्रीनगर चौराहा 150
साकेत चौराहा 135
कैंट चौराहा 117

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें