60 प्रतिशत गन्ना क्रय केंद्र लगे
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने नये पेराई सत्र के लिए क्रय केंद्रों को लगाना शुरू कर दिया। टिकौला शुगर मिल के महा प्रबंधक ऋषिराज शर्मा ने बताया कि मिल क्षेत्र में लगने वाले 133 गांवों से जुड़े 148 गन्ना खरीद केंद्र संचालित होने है। मिल में आठ कांटे सुचारू हो रहे है। बहसूमा, मोड कला, रहमापुर, शाहपुर बटावली समेत करीब 60 प्रतिशत कांटे लग चुके हैं। इन कांटो पर केवल मैपिंग होने बाकी हैं। गन्ना अधिकारी अनुपम के मुताबिक इस बार मिल की ओर से गन्ना आयुक्त से एक करोड़ 44 लाख क्विंटल गन्ने की मांग कर क्षेत्रफल बढ़ाने की मांग की गई है। मिल की ओर से सभी क्रय केंद्र डिजीटल कर दिए गए है।