फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट डाकघर में एपीटी सिस्टम नहीं हुआ चालू लोग रहे परेशान

विज्ञापन
कैंट डाकघर में सर्वर डाउन होने के कारण नहीं हुआ कोई कार्य
विज्ञापन
मेरठ। कैंट स्थित डाकघर विभाग का नई एडवांसड पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0 एपीटी प्राणाली का साफ्टवेयर सोमवार को चालू होना था, लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते एपीटी सिस्टम चालू ही नहीं हो पाया। आबूलेन से आए राजकुमार अपनी जरूरी कागजात का पोस्ट करने के लिए पहुंचे थे। सर्वर डाउन होने की वजह से उनका डाक पोस्ट नहीं हो पाया। इसकी वजह से आधार कार्ड में अपडेटेशन कार्य भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राना का कहना है नई टेक्नोलॉजी प्रणाली अपडेट होने में थोड़ा समय लग रहा है जल्द ही सर्वर ठीक कराकर कार्य चालू हो जाएगा।
आधार अपडेशन कराने आए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय के कर्मचारी ने दावा किया कि ऑनलाइन माध्यम से दो लोगों का सामान पोस्ट किया गया।
ऐसे में बता दे कि डाक विभाग अपनी सेवाओं को और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित व भविष्य के अनुरूप बनाने के लिए नए सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 लांच किया जा रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर लोगों को खासी परेशानी हुई दस लोगों को बिना राखी डाक किए ही घर लौटना पड़ा।
मेरठ मंड़ल प्रवर अधीक्षक प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि एपीटी सिस्टम का कार्य चल रहा है। जल्द ही व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। आधार काॅर्ड में एड्रेस प्रुफ ठीक कराने पहुंचे अरीश ने बताया कि सुबह से बैठे हैं। आधार कार्ड का कोई कार्य नहीं हुआ है। इससे पूरा दिन खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें