फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: एक दिन में 199 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक व्यक्ति की मौत, पांच हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 07 Sep 2020 08:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

-यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के तीन तीन विद्यार्थी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। उधर, सोमवार को 199 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिनके साथ सहारनपुर में संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है। 

विज्ञापन


जेल चुंगी निवासी 52 वर्षीय महिला संक्रमित थीं। वह पहले से बीमार भी थीं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई।

उधर, सोमवार को 199 नए संक्रमित मिले। जनपद में एक दिन में आने वाले संक्रमितों की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है।

विज्ञापन

नए संक्रमितों में नकुड़ के 15, जिला जेल के सात, एसबीआई के पांच, बसंत विहार के चार, गंगोह स्थित एक निजी अस्पताल के तीन, शालीमार गार्डन कॉलोनी के पांच, ऑफिसर कॉलोनी के छह, एयरफोर्स स्टेशन परिसर के चार, नैनखेड़ा के दो, कोलकी रांघड़ के तीन, सहारनपुर स्थित तीन निजी अस्पतालों के सात, नंदवाटिका सहारनपुर के चार, चंद्रनगर के चार, एसबीआई कॉलोनी के दो, कोलकी रांघड़ के दो, शारदानगर के आठ, जफर नवाज के दो, पंजाबी बाग के चार,  आवास विकास के तीन, बढेड़ी के तीन, लक्ष्मीपुरम के दो लोग शामिल हैं। 

इनके अलावा जिला अस्पताल परिसर, मोज्जमपुरा, मोरगंज, इशाकपुर, चिलकाना, वेदविहार, पंत विहार, सीएचसी फतेहपुर, सलमान गार्डन, नवाबगंज, मोहित नगर, पंजाब बाग, न्यू ऐरा कॉलोनी, शहीदवाला चौक, अहमद बाग, प्रतापनगर, मिशन कम्पाउंड, नीलकंठ विहार, चंद्रनगर, पैरामाउंट, नगराजपुर आदि जगहों के एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उधर, कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन वार्डों आदि से 152 लोगों की छुट्टी हुई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें