फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
बहसूमा। रामराज खादर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से गिरी धान की फसल
विज्ञापन
धान की बालियां खराब होने का डर, गेहूं की फसल को हुआ फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। शनिवार को दिन भर रुक-रुक होती रही हुई बारिश से खादर क्षेत्र में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की तैयार फसल गिर गई। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।
बारिश गन्ने की फसल के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में नमी बढ़ने से गन्ने की बढ़वार को फायदा मिलेगा। पके हुए धान के खेतों में पानी भरने और बालियां भीगने से नुकसान बढ़ने की आशंका है। किसान संजू पोसवाल, प्रताप गुर्जर, श्यामपाल चपराना और देवेंद्र विधूड़ी ने बताया कि खादर में धान की फसल पककर तैयार है। हवा और बारिश से कई खेतों में फसल गिर गई है, इससे कटाई में परेशानी के साथ उपज प्रभावित होने की आशंका है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने पर धान की बालियों के खराब होने का खतरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ ठाकुर मुकेश सिंह ने बताया कि बारिश गन्ने के लिए लाभकारी है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और फड़का कीट का प्रकोप कम होगा। तापमान गिरने से गन्ने की बढ़वार को भी लाभ मिलेगा। पककर तैयार धान की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें