फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में एमएड-एलएलएम में आवेदन जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबंधित कॉलेजों में एमएड और एलएलएम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी के आखिरी में शुरू होने की उम्मीद है। सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा वाले विषयों की तैयारी शुरू कर दी है। एमएड एवं एलएलएम दोनों कोर्स में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा होती है। इसी से तैयार मेरिट से प्रवेश होते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उक्त दोनों कोर्स में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

ओडीएल में प्रवेश प्रक्रिया भी अगले सप्ताह तक
विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 13 विषयों में मुक्त एवं दूरस्थ (ओडीएल) मोड में प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा अगले हफ्ते तक होने जा रही है। बैठक के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के एक फरवरी से ओडीएल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की उम्मीद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें