फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतियोगिता में शूटरों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में शनिवार को एयर पिस्टल और एयर राइफल इवेंट में कई शहरों से आए शूटरों ने भाग लिया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ कोच सचिन, अमित, वाजिद आदि ने किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन एन आर एयर पिस्टल, एयर पिस्टल आईआईएसएफ, एयर राइफल आईआईएसएफ, एयर राइफल एन आर में शूटरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान देहरादून, शामली, बड़ौत, दिल्ली, बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई जिलों से आए 150 से अधिक शूटरों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। लिटिल चैंपियन श्रेणी में अनन्या चौहान ने 191 स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल एनआर में मोक्ष जैन ने 400 में से 371 स्कोर हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ में करन सेहरावत ने 580 प्वाइंट प्राप्त कर पहला स्थान पाया। एयर राइफल आईएसएसएफ में परी अग्रवाल ने 619.5 प्वाइंट प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। सोम्या त्यागी ने एयर राइफल एनआर में सोम्या त्यागी ने 398.8 प्वाइंट प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। मेरठ शूटिंग एकेडमी के कोच अभिनव चौहान की ओर से सभी शूटरों को सम्मनित किया गया। आज तीसरे दिन भी कई जिलों से शूटर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें