फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता बेटे की बरामदगी को लेकर एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मछरी गांव में 25 वर्षीय भूपेंद्र की गुमशुदगी ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बेटे की तलाश में भटक रहे माता-पिता ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मुलाकात कर इच्छा मृत्यु की मांग की है। एसएसपी ने दौराला पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी ईलम सिंह के अनुसार उनका बेटा भूपेंद्र 30 जुलाई 2024 की शाम करीब 5:00 बजे गांव के ही दो युवकों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने जाने की बात कह कर घर से निकला था। परिजनों का कहना है कि शिवरात्रि के दौरान दोनों युवक लौट आए, लेकिन भूपेंद्र घर नहीं पहुंचा। पीड़ित पिता का आरोप है कि हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। दौराला थाने में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद युवकों से मिलीभगत कर उन्हें छोड़ दिया। बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे ईलम सिंह और उनकी पत्नी बालेश्वरी का कहना है कि उन्हें आशंका है कि भूपेंद्र की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है। पुलिस के रवैये से आहत दंपती ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें