फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी की अपील, नागरिक दें फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। नगर पंचायत और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर पंचायत ने नगरवासियों से नागरिक फीडबैक देने की अपील की है। अभियान का उद्देश्य नगर पंचायत को स्वच्छ शहरों की सूची में बेहतर स्थान दिलाना है।

नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा सटीक ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। लोगों द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चेयरपर्सन ने बताया कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने आसपास सफाई रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और स्वच्छता नियमों का पालन करें तो नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम द्वारा लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से अपना फीडबैक देने की अपील की जा रही है। नगर पंचायत ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर हस्तिनापुर को स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का सपना साकार हो सकता है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें