उत्तम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड क प्रमाण पत्रों के साथ। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में अमर उजाला ओलंपियाड का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय में अमर उजाला के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित ओलंपियाड का आयोजन हुआ था। इसमें कक्षा 3 से 10वीं तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान कक्षा नौवीं की छात्रा पीहू सैनी, द्वितीय स्थान कक्षा आठवीं के छात्र अर्जुन देव, तृतीय स्थान कक्षा नौवीं की छात्रा प्रज्ञा नलवा ने पाया। इसके अतिरिक्त वैशाली शर्मा, वासुदेव शर्मा, प्रज्ञा पंवार, भूमि धीमान, अवनी, कनक पोसवाल, विराज नलवा, हार्दिक गालियान, वीर प्रताप, हसन रिजवी, वैभव जोशी, समद, माज, जगजोत सिंह, रुद्र प्रतापसिंह, कंदर्प सैनी, ईशान उपाध्याय, अंश कश्यप, राधिका जाटव, माही पोसवाल, आयुषी, तेजस नागर, हंस नागर, कन्नू शर्मा, अनन्या सैनी के अलावा 25 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधक सीएस चौधरी, प्रधानाचार्य ममता चौधरी ने कहा कि ऐसे ओलंपियाड बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।