एबीवीपी के छात्रों का कहना था कि इसे लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष के आसार बन गए हैं। उधर, प्राचार्य नीतू वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में 11वीं के छात्र की पिटाई का मामला, अध्यापक ने मानी गलती, मां ने कहा इंसाफ चाहिए
छात्र अभिषेक राना को तमंचा दिखाकर माफी मंगवाने की कुछ छात्रों ने वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उन छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। छात्र की ओर से तहरीर दी गई है। इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या व प्रबंधन समिति से भी इस घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी।
- नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/