फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपना दल (एस) ने क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारीयों को दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई जिसमें मंडलीय समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने मेरठ परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

मेरठ मंडल के 6 जनपदों से तीन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार क्षेत्रीय महासचिव, चार क्षेत्रीय सचिव, एक कोषाध्यक्ष व तीन कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुलवीर प्रधान, रवि चौधरी,सत्य प्रकाश पांडे, महासचिव अशोक कुमार,गौरव शर्मा, नीरज भारद्वाज, बलीचंद पाल, क्षेत्रीय सचिव दिनेश भाटी, देवेंद्र मिश्रा, सतपाल शर्मा, राजवर्धन वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी, धनंजय सिंह व रिंकू जाटव शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष मेरठ सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद ओमप्रकाश तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुनीष पटेल, महिला मंच जिला अध्यक्ष दीपा लोधी, प्रदेश सचिव ठा. अमरपाल सिंह, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष फौलाद कुरैशी, जिला सचिव योगेंद्र चौधरी व यामीन खान और मीडिया सचिव सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें