फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 29 अप्रैल को होगी पूनम पंडित और दीपक गिरी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया पर अपनी प्रखर बयानबाजी के लिए मशहूर कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूनम पंडित और समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी की शादी की तारीख तय हो गई है। आगामी 29 अप्रैल को बुलंदशहर में दोनों सात फेरे लेंगे जबकि 5 मई को मेरठ में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



दीपक गिरी मेरठ के मवाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और सपा के सक्रिय नेता हैं। इनकी सगाई पिछले साल अक्टूबर में हुई थी लेकिन सगाई के बाद यह रिश्ता काफी विवादों और चर्चाओं में रहा। एक अन्य महिला ने दीपक गिरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को कानूनी रूप दे दिया था। रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपक गिरी ने बताया कि अब तमाम विवादों और अटकलों पर विराम लग गया है। शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें