फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे कराने के अलावा सरकार के पास कोई काम नहीं : अजित सिंह

Mon, 23 Oct 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत में बिलोचपुरा के हिंदू मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने भाजपा की केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दंगे कराने के अलावा इनके पास कोई काम नहीं है। हर हथकंडा अपनाते हैं और आपस में लड़ा देते हैं। मुजफ्फरनगर दंगे से सर्वसमाज का नुकसान हुआ। बगैर भाईचारे के हिंदू मुस्लिम की तरक्की नहीं हो सकती। दोनों का ही राजनीतिक समीकरण गड़बड़ाया है। 
विज्ञापन


रविवार को आहूत भाईचारा सम्मेलन में पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद ने बसपा छोड़कर रालोद का दामन थामा। मुख्य अतिथि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल में कोई काम नहीं कराए। बेरोजगारी बढ़ गई और किसान की आमदनी घटी है। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि इसे भुलाकर फिर से दोनों समाज के लोगों को एक मजबूत गठजोड़ पैदा करना होगा, ताकि भाजपा से मुकाबला किया जा सके। जम्मू से लेकर कन्या कुमारी तक अफवाह फैला देते हैं। फिर कोई अफवाह फैले तो आपस में लड़ने से पहले उसे चेक करा लेना। केंद्र सरकार ने पिछले तीन साल में दंगे के अलावा कोई काम नहीं किया। यह भी कहा कि सरकार कोई भी हथकंडा अपना सकती है। सरकार को हटाकर अपनी जान बचानी है। 

उन्होंने कहा कि दंगे से हिंदू मुस्लिम की राजनीति खत्म हो गई है। पुराने गठजोड़ के दिनों में मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागेदारी कितनी थी और अब कितनी रह गई है। फिर वही गठजोड़ बनाना होगा। हिंदू मुस्लिम एक होंगे तो वेस्ट यूपी में दंगा नहीं हो सकता। आपस में लड़ाने वालों को खत्म करना है। उन्होंने कहा नोट बंदी और जीएसटी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी। आपस की छोटी-मोटी बातें भूल जाओ, बगैर भाईचारे के तरक्की नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार हर चीज का बंटवारा कर रही है। त्योहार के पटाखों पर राजनीति है। ताजमहल, टीपू सुल्तान और औरंगजेब पर गलत तरीके से राजनीति करते हैं। किसानों से दलहन की खेती कराई, लेकिन सरकार ने दालें खरीदी ही नहीं। न्यू इंडिया के नारे को उखाड़कर फेंकना होगा। पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद और अहमद हमीद ने भाईचारा बनाने और भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद ने की। संचालन जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने किया। इसमें छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, रालोद प्रवक्ता साहब सिंह, पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, भुरू सभासद, राजू तोमर सिरसली, जयवीर सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र राणा, राष्ट्रीय सचिव सुखबीर गठीना, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, राजू तोमर सिरसली, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर,  लेखराज प्रधान, रणवीर सिंह दहिया, नौशाद, अमित जैन,  नीरज पंडित, सुरेश मलिक, जाहिद, शराफत अली आदि मौजूद रहे। 

मीतली मोड़ पर किया अभिनंदन
रालोद के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीतली मोड़ पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का अभिनंदन किया। उनके साथ ठाकुर इंद्रपाल सिंह, मुखर प्रधान, तेजपाल सिंह, कृष्णवीर त्यागी, सतीश त्यागी, योगेश, बिजेंद्र सिंह, रिंकू शर्मा, ठाकुर पदम सिंह, जगपाल सिंह, रविंद्र प्रधान, जय कुमार, रविश धामा, हरिओम शर्मा, तेजपाल सिंह और कपिल शर्मा मौजूद रहे। वहीं, कस्बे में ट्रेन के आ जाने के कारण मेरठ रोड पर फाटक बंद हो गया। इस बीच रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का काफिला काफी देर तक जाम में फंसा रहा। 

बड़े राक्षस को मारने के लिए गलत लोगों से भी बात करनी पड़ती है : अजित सिंह
बिलोचपुरा में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बड़े राक्षस को मारने के लिए छोटे-मोटे गलत लोगों से भी बात करनी पड़ जाती है। लड़ाई बहुत बड़े लोगों से है। सभा में पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन ने पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और अन्य दलों से गठबंधन की बातें चलने से हुए नुकसान का जिक्र छेड़ा। इस पर चौधरी अजित सिंह ने उक्त बयान दिया। इससे आगे उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री पर  प्रहार करते हुए  कहा कि मोदी को कम समझने की भूल मत करिएगा। मुस्लिमों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि  हिंदुस्तान जैसा बड़ा देश, इसकी पूरा ताकत और सरकार की पूरी ताकत का  पूरा इस्तेमाल वो आपके खिलाफ करने में लगे हैं।  दंगे के बाद बने माहौल पर इशारा करते हुए कहा कि आपस की लड़ाई बाद में निपटा ली जाएगी। वोट देने का काम जनता करती है। अपनी वोट की ताकत का इस्तेमाल करना होगा। जनता को अपनी ताकत समझनी होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें