फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: सेल्फ डिफेंस अपनाएंगे, मनचलों को सबक सिखाएंगे

Thu, 25 Jul 2019 02:20 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। अपनी सुरक्षा करना चाहती हैं तो पुलिस से पहले आपको खुद आगे आना होगा। अपना सुरक्षा कवच खुद तैयार करना होगा। पुलिस ने जो हेल्पलाइन नंबर आपकी सुरक्षा के लिए शुरू किए हैं उनका प्रयोग करें। सेल्फ डिफेंस को अपनाएं और अपना सुरक्षा घेरा बनाएं। अपनी सुरक्षा के लिए छात्राओं को स्वयं जागरूक करने का यह संदेश पुलिस अफसरों ने दिया।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत संयुक्त रूप से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्राओं को जागरूक किया गया। बुधवार को शहर व देहात के स्कूलों में अभियान चलाया गया। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अभियान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पूर्वा अहिरान में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को 1090, डॉयल 100 व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को प्रयोग करने का तरीका बताया। उप्र शोतोकाई कराटे संघ की ओर से शिहान सिराज अहमद, नीलम मिश्रा व उनकी पूरी टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। इस्माईल नेशनल महिला इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में अभियान चलाया गया। मेडिकल थाना प्रभारी पीके मिश्रा, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. मृदुला शर्मा सहित अनुपम निधि, डॉ. आदेश बाला, वंदना सिंह, अर्चना भास्कर, प्रमिला, अंबिका देवी, कंचन सिंह, कनक शर्मा, निधि राजवंशी, एकता सिंघल, सुमन शर्मा, शशी प्रभा व संजू चौधरी ने सहयोग दिया। मदरसा जामिया सबीलुल फलाह हुमायूं नगर में सीमा खान की टीम ने मिलकर अभियान चलाया। राजकीय महिला शरणालय लालकुर्ती में कराटे प्रशिक्षक नीलम मिश्रा ने जागरूक किया। सेंट जोंस सीनियर सेकें डरी स्कूल कैंट में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। डीएम अनिल ढींगरा ने छात्राओं को जागरूक किया। प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने स्वागत किया।

सरधना के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में चला अभियान
सरधना के स्कूलों में अभियान चलाया गया। सलावा इंटर कॉलेज सलावा, शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल चकबंदी, जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ के साथ ही नगर के गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल मोहल्ला बूढ़ा बाबा स्थित वीरबाल सदन स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालयों में प्रधानाचार्य द्वारा बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सलावा कन्या इंटर कॉलेज सलावा में प्रधानाचार्य डॉ. रमा देवी ने छात्राओं के साथ समस्त स्टॉप को शपथ दिलाई। अध्यापिका आशा सोम, राज सोम, शशि चौहान, शालिनी चौधरी, कासमा, निशा एवं पूजा ने सहयोग दिया। चकबंदी गांव स्थित शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य हवलदार ने छात्राओं को शपथ दिलाई। कपसाड़ के जनता आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. घनश्यामदास गुप्ता ने छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर सुरेश चंद, देवेंद्र सिंह, अनुज कुुमार, प्रदीप कुमार, सुुधीर कुमार, शिक्षिका पिंकी, नेहा, अन्नू भी मौजूद रही। कैलाशचंद जैन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज (वीरबाल सदन स्कूल) में शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य जयमाला जैन, प्रबंधक विनोद जैन, अरुण शर्मा, मंजू गोयल, मंजू जैन, कविता जैन, पिंकी, पूजा, आयुषी भी मौजूद रही। उधर, केके पब्लिक स्कूल में भी प्रधानाचार्य विकास जयरथ, प्रबंधक सुशील कुमार, सविता गोयल, पूनम त्यागी, यशि कौशिक, अरुण सिंघल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें