फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान: हौंसला सबसे बड़ा हथियार, खुद पर भरोसा रखें बेटियां

Fri, 30 Aug 2019 07:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने छात्राओं से कहा कि खुद पर भरोसा करना सीखें। कानून की जानकारी रखें और हेल्पलाइन नंबर अपने पास जरूर रखें। मुसीबत के समय हौंसला ही सबसे बड़ा हथियार होता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में एएसपी ने कहा कि कुछ जरूरी सावधानियां बरतने से मुसीबत से छुटकारा मिल सकता है। छात्राएं सोशल मीडिया के अलावा स्कूल आते जाते या फिर किसी भी जगह अंजान लोगों से बात करने से परहेज करें। कोई भी जानकारी शेयर न करें।

मोबाइल नंबर, घर का पता या परिवार की जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर कोई परेशान करता है तो विरोध करें। सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर याद रखें, निकट के थाने और घर का मोबाइल नंबर जरूर आपके पास होना चाहिए या फिर याद करें। अगर कोई परेशानी है तो उसे मन में कतई न रखें।
विज्ञापन


माता-पिता से शेयर करें, स्कूल में शिक्षकों को बताएं या फिर अपने साथियों के साथ शेयर करें। इससे मन हलका होगा और समस्या का समाधान भी जरूर निकलेगा। सोशल मीडिया पर कोशिश करें के ऐसा फोटो शेयर न करें, जिसमें वह अकेले हैं। फोटो एडिट कर कोई दुरुपयोग कर सकता है।

हमेशा कोशिश करें कि अगर फोटो शेयर करना जरूरी भी है तो परिवार के साथ फोटो शेयर करें। पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है। पुलिस से खुलकर बात करें और घबराएं नहीं। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार गुप्ता, अमर सिंह, समय सिंह, बबीता, राकेश, दिनेश दत्त और अमर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बागपत की बेटी चुनी गई ऑल राउंड लेडी 'आईपीएस', अमित शाह ने बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल से नवाजा

विज्ञापन

यूपी कॉप एप से घर बैठे ही मिलेगी मदद

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यूपी कॉप एप से घर बैठे ही मदद मिल सकती है। यह उपयोगी एप है। इसका प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा पुलिस की हंड्रेड डायल सेवा है जो हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती है। एंटी रोमियो स्क्वायड की मदद ले सकते हैं जो हमेशा गतिशील रहती है। 

यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: डॉक्टर बोले- बेटियां रोज रखें ख्याल, मोती जैसे चमक उठेंगे दांत

महिला पुलिसकर्मियों ने दिए आत्मरक्षा के टिप्स

एसआई रूबी, अनुराधा, प्रियंका, रश्मि, कनक, मुनेश और केसी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं से आह्वान किया कि वह योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे छात्राओं की शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। खानपान का ध्यान रखें। मुश्किल स्थिति अगर कहीं है तो समझौता करने के बजाए विरोध करें। हेल्पलाइन नंबरों से मदद लें, पहचान भी गोपनीय रखी जाती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें