फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: डॉक्टर बोले- बेटियां रोज रखें ख्याल, मोती जैसे चमक उठेंगे दांत

Wed, 21 Aug 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत एनएस पब्लिक स्कूल काठा में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा चौधरी ने छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई सबसे ज्यादा जरूरी हैं। शिक्षक और अभिभावक छात्र-छात्राओं को दांतों की नियमित सफाई के लिए जागरूक करें।

विज्ञापन


मंगलवार को एनएस पब्लिक स्कूल काठा में कैंप आयोजित किया गया। डॉ. करुणा चौधरी ने छात्राओं के दांतों की जांच की। बीमारियों के लक्षण और बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि सुबह के अलावा और रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। समय-समय पर टूथब्रश बदलते रहना चाहिए। टूथब्रश को सुखाने के बाद दोबारा इस्तेमाल करें।  विटामिन सी और कैल्शियम युक्त भोजन करना चाहिए। इससे दांतों को मजबूती मिलती है।

नियमित रूप से दांतों का परीक्षण कराना चाहिए। इससे बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है और उपचार समय पर होता है, जिस कारण बीमारियां नहीं बढ़ पाती। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। दांतों में मामूली दर्द या मसूड़ों की समस्या को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाएं और नीम हकीम से जांच कराने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रबंधक आनंद चौधरी, स्कूल प्रभारी अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य श्याम रतन, उप प्रधानाचार्य रविंद्र यादव,  शिवानी शर्मा, नितेश, रश्मि त्यागी, शिखा त्यागी, सविता धामा, प्रवीण डागर, संजीव त्यागी, सीमा शर्मा, सोनिया मौजूद रहीं।

विज्ञापन

बेटियों ने डॉक्टर से पूछे सवाल
दंत चिकित्सा कैंप में छात्राओं ने डॉक्टर से दांतों की देखभाल के विषय में जानकारी ली। दांतों की सफाई, खानपान, ब्रश मसूड़ों में दर्द के विषय में जानकारी ली गई। दांतों में ठंडा गरम पानी लगने के सवाल पूछे गए।

दांत के दर्द को इग्नोर न करें
डॉ. करुणा चौधरी ने कहा कि दांतों और मसूड़ों की समस्या को इग्नोर नहीं करना चाहिए। लापरवाही से समस्या धीरे-धीरे लाइलाज हो सकती है। इसलिए नियमित चेकअप कराएं और समस्या सामने आते ही डॉक्टर से परामर्श लें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें