फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा लटका, डकैती का सामान बरामद करने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में अंजाम दी गई डकैती में गया सामान बरामद करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। सराफ और उसके परिवार का कहना है कि 40 लाख रुपये का सामान डकैती में गया था। जिसके चलते उनके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। सामान बरामदगी की मांग की गई। पुलिस मंगलवार को खुलासा नहीं कर सकी, अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर एल ब्लॉक में सर्राफ तेजपाल वर्मा के घर पिछले साल 26 दिसंबर को बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 73 दिन बाद पुलिस ने चार बदमाश लिसाड़ी गेट के पकड़े हैं। जिनसे डकैती में गया हुआ कुछ सामान बरामद भी हुआ है, हालांकि अभी पुलिस ने इस घटना का खुलासा औपचारिक रूप से नहीं किया है। सराफ के बेटे कपिल ने कहा कि डकैती में उनके घर से नगदी जेवरात समेत 40 लाख रुपये का सामान बदमाश लूट कर ले गए थे, जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई। डिप्रेशन में आकर पिता तेजपाल सिंह बीमार हो गए और मां की तबीयत ठीक नहीं है। पुलिस अगर सारा सामान बरामद नहीं कर पाती तो खुलासा सही नहीं मा जाएगा। बदमाशों से सारा सामान बरामद करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। पुलिस दावा करती है कि डकैती करने का मास्टर माइंड हरियाणा का है। जोकि अपने एक साथी के साथ फरार हैं। उसके पास ही डकैती का अन्य सामान है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। हालांकि चर्चा है कि सराफा व्यापारी के बार बार चेतावनी देने के बाद पुलिस ने बदमाश पकड़े हैं। इससे पहले पुलिस डकैती की घटना के मामले में कोई भी सुराग नहीं मिलने की बात कह रही थी। घटना के खुलासे को लेकर भी सवाल उठ रहे है। क्योंकि पीड़ित परिवार मानने को तैयार नहीं की कि बदमाश सारा पूरा माल बरामद नहीं हो पा रहा। शायद यही वजह है कि मंगलवार को नौचंदी थाने की पुलिस डकैती की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। मंगलवार दिन भर डकैती से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी रही।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें