फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज हत्याकांड: आखिर मुठभेड़ में दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा साथी फरार

Wed, 07 Oct 2020 12:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के आरोपी और 50 हजार के इनामी कपिल को पुलिस ने दबोच लिया है। ककराला मंदिर के पास हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है।

विज्ञापन


भोपा पुलिस मंगलवार रात ककराला रजबहे के पास चेकिंग कर रही थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसमें सिपाही अमित बदमाशों की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने ककराला मंदिर के पास बदमाशों को घेर लिया। यहां जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश मोरना निवासी कपिल है, जो दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या में शामिल था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बैठा है आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाला सरगना
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम भोपा थाने से और 25 हजार का इनाम मेरठ पुलिस की ओर से घोषित है। घायल बदमाश के साथ ही सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सीओ भोपा के नेतृत्व में फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें