फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई तक के लिए सीसीएसयू की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मई तक की वार्षिक और प्राइवेट परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना और पंचायत चुनाव के मद्देनजर सीसीएसयू की 13 अप्रैल से तीन मई तक की वार्षिक और प्राइवेट परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सेमेस्टर और मेडिकल कोर्सों की परीक्षाएं यथावत रहेंगी। 10 अप्रैल से विवि की परीक्षाएं शुरू हुई थीं।
विज्ञापन

सोमवार शाम को कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की ऑनलाइन आपात बैठक बुलाई गई।
वीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत चुनाव में कर्मचारियों-शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। इसी को देखते हुए 213 केंद्रों पर चल रहीं रेग्युलर की बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम की परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं। चार मई से 20 जून तक की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगी। 22 और 26 मार्च से शुरू हुईं सेमेस्टर की ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें